Bihar Board 10th Exam 2026 : कड़े नियमों के साथ शुरू,देर से आने वाले छात्रों को प्रवेश नहीं

Bihar Board 10th Exam 2026 : कड़े नियमों के साथ शुरू,देर से आने वाले छात्रों को प्रवेश नहीं

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति(BSEB) के द्वारा क्लास 10वीं की वार्षिक परीक्षा 2026 का आयोजन कल से पूरे राज्य भर में अलग अलग जिलों में आयोजित होने जा रही है। Bihar Board Matric Exam 2026 में class 10th की परीक्षा के दौरान कड़े नियम लागू करने का फैसला लिया है, ताकि परीक्षा निष्पक्ष और अनुशासित तरीके से संपन्न हो सके। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष श्री आनंद किशोर के द्वारा छात्रों और अभिभावकों को समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने और सभी आवश्यक दस्तावेज साथ में रखने की सलाह दी है।

परीक्षा का समय और केंद्र

बिहार बोर्ड की ओर से Bihar Board Matric Exam 2026 में 10th की परीक्षा सभी निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। Bihar Board ने स्पष्ट कहा है कि छात्रों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 1 घंटा पहले अपने अपने परीक्षा केंद्र पहुंचना अनिवार्य होगा। मुख्य प्रवेश गेट परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। यह कदम परीक्षा के अनुशासन और सुरक्षा के लिहाज से उठाया गया है।

एडमिट कार्ड और जरूरी दस्तावेज

बिहार बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा है कि हर छात्र के पास सही और वैध एडमिट कार्ड होना अनिवार्य है। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। यह नियम छात्रों और अभिभावकों के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि परीक्षा के दिन केवल वही छात्र शामिल हो सकेंगे जिन्होंने अपने एडमिट कार्ड और पहचान पत्र साथ लाए हैं। इसके अलावा, बोर्ड ने सभी छात्रों को यह भी निर्देश दिया है कि वे अपनी परीक्षा जगह, सीट नंबर और केंद्र का सही पता पहले ही नोट कर लें।

कड़े अनुशासन नियम

बिहार बोर्ड ने परीक्षा के दौरान अनुशासन बनाए रखने के लिए कई सख्त नियम लागू किए हैं। परीक्षा केंद्र में किसी भी प्रकार के Mobile फोन, स्मार्टवॉच, या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लाने की अनुमति नहीं है। परीक्षा केंद्र में इनका पाए जाने पर छात्र के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, बोर्ड ने चेतावनी भी दी है कि किसी भी छात्र द्वारा जबरदस्ती प्रवेश करने या नियमों का उल्लंघन करने पर उसे परीक्षा से प्रतिबंधित किया जा सकता है और FIR दर्ज भी की जा सकती है।

परीक्षा की तैयारी और सुरक्षा

बिहार बोर्ड ने छात्रों को परीक्षा की तैयारी पर ध्यान केंद्रित करने और मानसिक रूप से तैयार रहने की सलाह दी है। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश से पहले छात्रों का संपूर्ण सुरक्षा जांच किया जाएगा। इसके अलावा, बोर्ड ने सभी कर्मचारियों बिहार बोर्ड ने छात्रों को परीक्षा की तैयारी पर ध्यान केंद्रित करने और मानसिक रूप से तैयार रहने की सलाह दी है। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश से पहले छात्रों का संपूर्ण सुरक्षा जांच किया जाएगा। इसके अलावा, बोर्ड ने सभी कर्मचारियों और पर्यवेक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वे छात्रों को सहायता प्रदान करें और परीक्षा को व्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाएं।

छात्रों और अभिभावकों के लिए सलाह

समय पर पहुंचें,परीक्षा केंद्र पर देर न करें। एडमिट कार्ड और पहचान पत्र साथ लाएं। मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण न लाएं। परीक्षा से पहले अपना सीट नंबर और केंद्र का सही पता चेक कर लें। बोर्ड द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।

निष्कर्ष

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2026 में कड़े नियमों के साथ आयोजित करने जा रही है ताकि छात्रों के लिए निष्पक्ष और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जा सके। छात्रों को समय का पालन करना चाहिए,सभी जरूरी दस्तावेज साथ में रखना और परीक्षा केंद्र पर अनुशासन बनाए रखने की सलाह दी हैं।
बोर्ड ने यह स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसलिए सभी छात्र और अभिभावक सतर्क रहें और परीक्षा की तैयारी पर ध्यान दें। इस परीक्षा में सफलता पाने के लिए समय पर तैयारी, अनुशासन और मानसिक तैयारी सबसे महत्वपूर्ण हैं।

Post a Comment

0 Comments