झारखंड टेट 2026/Jharkhand TET 2026
झारखंड अधिविध परिषद राँची के द्वारा आयोजित होने वाली झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 (JTET 2026) का आयोजन दिसंबर माह में किया जायेगा। जैक के अध्यक्ष अरविंद प्रसाद सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में वार्ता करते हुए कहा है कि झारखंड टेट (jharkhand TET2026) दिसंबर माह में आयोजित किया जायेगा। जैक परीक्षा को लेकर तैयार सुरु कर दिया है साथ ही जेटेट 2026 का नियमावली बन गई है। अधिक जानकारी के लिए जैक के ऑफ्फिसियल वेबसाइट http://www.jac.nic.in/ या https://jac.jharkhand.gov.in/ पर चेक कर सकते है।
झारखंड टेट 2016 (JTET 2016).....
झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 2016 का आयोजन में 52000 अभ्यर्थी पास हुए है उसी प्रकार से 2013 में आयोजित झारखंड टेट में 66000 अभ्यर्थी पास हुए थे। पिछले वर्ष JTET का आयोजन 20 नवम्बर 2016 को किया गया था, परीक्षा दो पालियों में आयोजित किया गया था साथ ही पेपर 1 का परीक्षा 10:00 से 12:30 बजे तक और पेपर 2 की परीक्षा 1:30 से 4:00 बजे तक के बीच आयोजित किया गया था। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 2016 में पेपर 1 की परीक्षा कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षक के लिए आयोजित किया गया था उसी तरह से पेपर 2 की परीक्षा कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षकों के लिए आयोजित किया गया था।
झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 (JTET 2026) के नियमावली में बदलाव…...
झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 अर्थात झारखंड टेट 2026 (JTET 2026) की परीक्षा को लेकर राज्य के जिले स्तर से तैयारी सुरु कर दिया गया है, JTET परीक्षा दिसंबर माह में आयोजित किया जायेगा। इस बार JTET के परीक्षा में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा, जहाँ तक अनुमान है कि JTET 2026 का आयोजन में आपको कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षक बनने के लिए इंटर स्तर के प्रशन पूछे जाएंगे। वही कक्षा 6 से 8 के शिक्षक बनने के लिए आपको स्नातक स्तर के प्रशन पूछे जाएंगे। जिसमे आपको भाषा की परीक्षा अनिवार्य होगा, आप अपने अनुसार कोई एक स्थानिये भाषा का चयन कर सकते है। इस प्रकार से प्राथमिक स्तर में टेट इंटर स्तर के प्रशन और उच्च प्राथमिक स्तर में स्नातक स्तर के प्रशन पूछे जाएंगे।
शिक्षा का अधिकार अधिनियम …….
शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अनुसार हर साल TET का आयोजन किया जाना है, लेकिन राज्य सरकार की मनमानी पर हर वर्ष TET का आयोजन नहीं हो पाता है। झारखंड में TET 2013 और 2016 में हुआ था। राज्य में 9 वर्ष में दो TET का आयोजन किया गया है। और झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 (JTET 2026) मार्च दिसंबर में आयोजित होने की पूरी सम्भवना है ।
0 Comments